3:58 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार

।

उझानी (बदायूं) 4 नवंबर ।

अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उझानी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। सभी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में चल रहे अभियान के अंतर्गत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी उझानी राहुल पाण्डेय के पर्यवेक्षण व नेतृत्व में इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र सिंह कोतवाली पुलिस ने मंगलवार 04 नवंब को यह गिरफ्तारी की।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त लंबे समय से विभिन्न मामलों में फरार चल रहे थे और न्यायालय से इनके खिलाफ वारण्ट जारी थे। इनमें मारपीट, आर्म्स एक्ट, एक्साइज एक्ट, धोखाधड़ी, चोरी, एनडीपीएस एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं के मामले शामिल हैं।

गिरफ्तार वारण्टी अभियुक्तों के नाम व पता :
छोटू पुत्र सूबे निवासी मोहल्ला बहादुरगंज उझानी,परशुराम पुत्र दाताराम निवासी चिकटिया उझानी,
छविराम पुत्र अडवर सिंह निवासी ग्राम चिकटिया,निरानन्द पुत्र दुलार सिंह निवासी तैय्यबपुर,
रामवीर पुत्र धनपाल निवासी सकरी जंगल,
मुकेश कुमार पुत्र राजेश्वर सिंह निवासी फतेहपुर,
बृजेश कुमार पुत्र मुन्नालाल निवासी हुसैनपुर खेड़ा उझानी,शिवा पुत्र करन सिंह निवासी संजरपुर थाना उझानी।

वहीं रामभजन पुत्र अनोखेलाल निवासी संजरपुर बाॅलजीत थाना उझानी,
संजीव पुत्र दुलार सिंह निवासी बैनीनगला थाना उझानी,
जितेन्द्र पुत्र निवासी मोहल्ला नझियाई कस्बा उझानी,
मोहम्मद सलीम पुत्र करीम निवासी ग्राम परौली थाना उझानी,
कालीचरन उर्फ साई पुत्र रामस्वरूप निवासी ग्राम हुसैनपुर खेड़ा थाना उझानी,
गोविन्द पुत्र रेवाशील निवासी ग्राम मिगौरा थाना उझानी,
राजेश पुत्र गिरीश निवासी ग्राम धौर्रा थाना जनपद बदायूं, इसके अलावा सोमवीर, विनोद कुमार, सोनू, राहुल गिरी, अन्नू गिरी, सतेन्द्र गिरी, अनिल गिरी, महेन्द्र, मुबारिक अली सहित अन्य वारण्टी अभियुक्त भी गिरफ्तार किए गए हैं।

पुलिस का कहना है कि अपराधियों और वारण्टियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.