


, बोले- पति-पत्नी का रिश्ता है विश्वास की डोर।
नगरपालिका सभासद ने सभी माताओं-बहनों के सुखी दांपत्य जीवन की कामना की।
उझानी, बदायूं 29 अक्टूबर ।
नगर के प्रमुख समाजसेवी अरुण कुमार अग्रवाल एवं नगर पालिका परिषद की सभासद जया अग्रवाल ने समस्त नगर एवं क्षेत्रवासियों को करवा चौथ पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
सभासद जया अग्रवाल ने कहा कि करवा चौथ भारतीय संस्कृति की पवित्रता और नारी शक्ति के समर्पण का प्रतीक है। इस दिन हर सुहागिन महिला अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखती है। यह व्रत केवल परंपरा नहीं, बल्कि पति-पत्नी के अटूट प्रेम और विश्वास की डोर को और मजबूत करता है।
समाजसेवी अरुण कुमार ने कहा कि
नीले नभ पर जिस तरह बिखरती है चांदनी,
वैसे ही करवा चौथ का त्योहार लाए आपके दांपत्य जीवन में रागिनी।
उन्होंने कामना की कि सभी माताओं-बहनों के माथे की बिंदिया यूं ही चमकती रहे, चूड़ियां खनकती रहें और हर घर में खुशहाली बनी रहे।
दंपति ने सभी से अपील की कि इस पर्व को आपसी प्रेम, सौहार्द और भारतीय संस्कारों के साथ मनाएं।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com