7:02 pm Friday , 25 September 2026
BREAKING NEWS

बिसौली। क्षेत्र के गांव निभैरा में एक दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन

बिसौली। विधानसभा क्षेत्र के गांव निभैरा में एक दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश कॉर्डिनेटर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग “भारत सरकार” सतीश प्रेमी ने फीता काटकर किया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा प्रतिभागी, प्रशिक्षक और ग्रामीण उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह की शुरुआत प्रतिभागियों की परेड से हुई। इसके बाद मुख्य अतिथि ने फीता काटकर प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ किया। श्री प्रेमी ने खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए कहा कि खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं में खेलों के प्रति बढ़ते उत्साह को एक सकारात्मक संदेश बताया। मुख्य अतिथि प्रदेश कोऑर्डिनेटर सतीश प्रेमी ने विजेताओं को मेडल और शील्ड देकर सम्मानित किया। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान कल्यान सिंह यादव, मोहन यादव, शिवम यादव, नन्हे यादव, बाबू यादव, रोहित प्रेमी, जितेश पाल, कपिल देव, शाकिर हुसैन आदि प्रमुखता से मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस