सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेन्शनर्स ऐसोसियेशन उत्तर प्रदेश जनपद शाखा बदायूं की बैठक जिलाध्यक्ष मोहन स्वरूप गुप्ता की अध्यक्षता में जिलाकोषागार स्थित पेन्शनर्स भवन में हुई ।
संचालन जिला उपाध्यक्ष ब्रिजेश कुमार चौहान ने किया।
मुख्य अतिथि प्रांतीय पर्यवेक्षक कवि माधवमिश्र ने वैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि आल इंडिया स्टेट गवर्नमेंट पेन्शनर्स फेडरेशन के आवाहन पर पेन्शनर्स ऐसोसियेशन जनपद शाखा बदायूं के बिन्दु 8C P C, पुरानी पेंशन बहाल की जाए, कोरोनाकाल का 18 महीने का डी ए, 65 साल पूर्ण होने पर प्रत्येक 5बर्ष् पर 5%की बढ़ोत्तरी, 50%सीनियर सिटीजन को रेलवे किराये में छूट, आठवें बेतन आयोग में पेन्शनर्स को 1982 के सुप्रीम कोर्ट के आदेश की भांति सभी पेन्शनर्स को लाभांश दिये जायं ।
जिलाध्यक्ष मोहन स्वरूप गुप्ता ने कहा कि प्रांतीय अध्यक्ष अमरनाथ यादव एवं प्रांतीय महामंत्री ओ पी त्रिपाठी जी के आवाहन पर 29सितम्बर 2026 को 11वजे से पेन्शनर्स भवन पर धरना-प्रदर्शन कर माननीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के लिए पेन्शनर्स से सम्बंधित प्रस्तावित मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय जनपद बदायूं को दिया जायेगा ।
जिला सम्प्रेछक राजेश कुमार जौहरी ने कहा 50%D A, D R मर्ज करते हुए अंतरिम राहत दी जाय तथा राशिकरण कटौती को 15 बर्ष के स्थान पर 10वर्ष की जाय।
वैठक में श्रीमान सुभाषचंद्र शर्मा, किशनपाल, श्यामलाल, हरी ओमसिंह ,जफर, आशुतोष कुमार पाठक, प्रेमप्रकाश अग्रवाल, जगदीश चन्द्र तिवारी, हरिओम सक्सेना, महेशचन्द्र शर्मा, रछपालगुप्ता, आर के मिश्र, खुशीराम वर्मा, प्रभाकर मिश्र, पप्पू,इंजीनियर रतीराम, रामनिवास बर्मा, हरिओम पाठक आदि सेवानिवृत्त साथी उपस्थित रहे।
अंत में संगठन के जिलामंत्री उपेन्द्र उपाध्याय के बडे भाई स्व डी के उपाध्याय के आकस्मिक निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की गई।
लेखक
मोहन स्वरूप गुप्ता
जिलाध्यक्ष
सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेन्शनर्स ऐसोसियेशन उत्तर प्रदेश जनपद शाखा बदायूं ।
9058721291
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


