5:59 pm Sunday , 20 September 2026
BREAKING NEWS

कछला गंगा घाट पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ’, सैकड़ों मूर्तियों का विसर्जन।

बदायूं

कछला गंगा घाट पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ’, सैकड़ों मूर्तियों का विसर्जन।

उझानी- बदायूं 20 सितंबर ।

कछला गंगा घाट पर रविवार को आस्था और उत्साह का संगम देखने को मिला। गणेश चतुर्थी के समापन पर सैकड़ों श्रद्धालु भगवान गणेश की मूर्तियों का विसर्जन करने घाट पर पहुंचे।

दोपहर से शाम तक घाट पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। ढोल-नगाड़ों की थाप और ‘गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ…’ के जयघोष से पूरा घाट भक्तिमय हो गया। विसर्जन से पहले शहर और आसपास के कस्बों में भगवान गणेश की भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

सुरक्षा के मद्देनजर घाट पर पीएसी और पुलिस बल तैनात रहा। गंगा किनारे पुलिस बोट से लगातार गश्त करती रही और श्रद्धालुओं से गहरे पानी में न जाने व श्रद्धापूर्वक विसर्जन करने की अपील की जाती रही। प्रशासन की मुस्तैदी के चलते विसर्जन शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हुआ।

विज्ञापन एक्सप्रेस