5:59 pm Sunday , 20 September 2026
BREAKING NEWS

बदायूं : हार्टफुलनेस केंद्र पर राष्ट्रीय संकल्प समारोह, नशा मुक्त युवा का लिया संकल्प।

बदायूं

बदायूं : हार्टफुलनेस केंद्र पर राष्ट्रीय संकल्प समारोह, नशा मुक्त युवा का लिया संकल्प।

बदायूं, 20 सितंबर ।

प्रीत विहार कॉलोनी स्थित हार्टफुलनेस ध्यान केंद्र पर रविवार को राष्ट्रीय संकल्प समारोह के अवसर पर सामूहिक ध्यान सत्र का आयोजन किया गया।

प्रातःकालीन सत्र में हैदराबाद स्थित विश्व मुख्यालय कान्हा शांतिवनम् से प्रसारित विशेष ध्यान सत्र में सभी अभ्यासियों और जिज्ञासुओं ने ऑनलाइन प्रतिभाग किया।

इसके उपरांत हार्टफुलनेस संस्थान एवं युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में मेरा युवा भारत (MY Bharat) के तहत चल रहे नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत “नशा मुक्त युवा – विकसित भारत” विषय पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में जोनल कोआर्डिनेटर अनुज सक्सेना ने उपस्थित सभी अभ्यासी भाई-बहनों को नशे से दूर रहने, समाज को नशा मुक्त बनाने, स्वस्थ मूल्यों को अपनाने और जन-जन तक यह संदेश पहुंचाने की शपथ दिलाई।

जिला समन्वयक लखन सिंह ने बताया कि इस अभियान के तहत देशभर में स्वयंसेवकों के माध्यम से “स्वस्थ युवा – नशामुक्त युवा – विकसित भारत” की संकल्पना को साकार करने का प्रयास किया जा रहा है।

इस अवसर पर प्रशिक्षक रोहित यादव, अशोक कुमार सिंह, नीरज कुमार, संतोष सक्सेना, रेखा, ममता, रूपेन्द्र पाल, नवीन कुमार, डॉ. रक्षपाल सिंह, विशाल राठौर, बीना सहित बड़ी संख्या में अभ्यासी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस