2:05 pm Sunday , 20 September 2026
BREAKING NEWS

उझानी: UPI पर शुल्क का बम, पेट्रोल पंप संचालकों में हड़कंप।

उझानी: UPI पर शुल्क का बम, पेट्रोल पंप संचालकों में हड़कंप।

उझानी (बदायूं) 20 सितंबर।

केंद्र सरकार द्वारा डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के बीच UPI लेनदेन पर 0.5% से 1% तक शुल्क लगाने की चर्चा ने पेट्रोल पंप संचालकों की नींद उड़ा दी है।

नगर के पेट्रोल पंप मालिकों का कहना है कि ईंधन पर मिलने वाला कमीशन पहले से ही बहुत कम और तय है। पेट्रोल पर 2.5 से 3 रुपये और डीजल पर 1.5 से 2 रुपये प्रति लीटर के मार्जिन में ही बिजली, स्टाफ का वेतन और मशीनों के रखरखाव का सारा खर्च निकालना पड़ता है।

ऐसे में अगर UPI पर शुल्क लगता है तो घाटा और बढ़ जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, आज देशभर के पेट्रोल पंपों पर 60% से ज्यादा भुगतान UPI, PhonePe और Paytm से हो रहा है। अगर हर लेनदेन पर 1% भी शुल्क लगा तो एक छोटे पंप को भी रोजाना हजारों रुपये का अतिरिक्त नुकसान उठाना पड़ेगा।

इसे लेकर पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने सरकार से मांग की है कि पेट्रोल पंप जैसी आवश्यक सेवा को इस प्रस्तावित UPI शुल्क से बाहर रखा जाए और छोटे लेनदेन पर पूरी तरह छूट दी जाए, ताकि कैशलेस व्यवस्था बिना रुकावट चलती रहे।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस