8:56 pm Saturday , 19 September 2026
BREAKING NEWS

जायंट्स ग्रुप ऑफ बिसौली स्टार्स द्वारा आयोजित ‘जायंट्स सेवा सप्ताह’ के तीसरे दिन विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा हेतु फर्स्ट एड बॉक्स वितरित किये गये।

बिसौली। जायंट्स ग्रुप ऑफ बिसौली स्टार्स द्वारा आयोजित ‘जायंट्स सेवा सप्ताह’ के तीसरे दिन नगर स्थित विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा हेतु फर्स्ट एड बॉक्स (प्राथमिक चिकित्सा किट) वितरित किये गये। विद्यालय परिसर में खेल-कूद अथवा दैनिक गतिविधियों के दौरान चोटिल होने वाले बच्चों को त्वरित प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों व प्रबंधन को आपातकालीन प्राथमिक किट सौंपी गई। साथ ही ग्रुप के सदस्यों द्वारा अध्यापकों एवं छात्रों को आपात स्थिति में प्राथमिक उपचार के सही प्रयोग व सावधानियों की जानकारी दी गई। बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़ा यह प्रयास विद्यालयों में आकस्मिक स्थिति से निपटने में मददगार सिद्ध होगा। ​संबंधित विद्यालयों के शिक्षक वर्ग ने पूरी टीम का आभार प्रकट किया।
​कार्यक्रम में संस्था के यूनिट डायरेक्टर अनुपम वार्ष्णेय, अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, सचिव शशांक भिल्ला, नितिन वार्ष्णेय, निशांत गोयल, संदीप गुप्ता, शिप्राम शर्मा, विकास गुप्ता, हर्ष रस्तोगी, अमित अग्रवाल, मुकेश यादव उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस