11:29 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

उत्तम आर्जव धर्म के साथ मनाया दसलक्षण पर्व का तीसरा दिन

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या दो स्थित चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में दसलक्षण महापर्व का तीसरा दिन उत्तम आर्जव धर्म के रूप में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान का अभिषेक, शांतिधारा, पूजन और भजन-कीर्तन किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने उत्तम आर्जव धर्म को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। शाम को आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में निखिल जैन ने उत्तम आर्जव धर्म पर विस्तार से प्रवचन दिए। उन्होंने कहा कि उत्तम आर्जव धर्म मनुष्य को छल-कपट और बनावट से दूर रहकर सरल, सच्चा और निष्कपट जीवन जीने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को अपने आचरण में सरलता रखते हुए सदैव सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए। प्रवचन के बाद जैन वीरांगना मंडल की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बच्चों के लिए भक्ति और भजनों के बीच पासिंग द पास प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता का संचालन नीरेश जैन ने शानदार तरीके से किया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालुओं ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में मोक्षित जैन विजेता रहे। इस मौके पर अध्यक्ष टीटू जैन, अनिल जैन सोनी, नीरज जैन, सुनील कुमार जैन, अजीत जैन, जैन वीरांगना मंडल अध्यक्ष आरती जैन, मोना जैन, स्वीटी जैन, बबिता जैन, रीना जैन, इंदु जैन, प्रतिभा जैन, प्रीति जैन समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.