10:55 pm Saturday , 19 September 2026
BREAKING NEWS

34 शिकायतों में से दो का मौके पर निस्तारण

बिल्सी। तहसील सभागार में शनिवार को तहसीलदार श्रीमती प्रभा सिंह और सीओ आलोक सिध्दू की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, बिजली, पूर्ति तथा अन्य विभागों से संबंधित करीब 34 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से दो शिकायतों का अधिकारियों ने मौके पर ही निस्तारण कर दिया, जबकि शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए प्रेषित किया गया। तहसीलदार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष जांच के आधार पर निर्धारित समय सीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। इस दौरान नायब तहसीलदार बदन सिंह यादव, बीडीओ अंबियापुर शैली गोविल, जेई राजेश कुमार सिंह, देवकीनंदन झा, रोहन सिंह, पूर्ति निरीक्षक धीरज गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस