बदायूं। सीडीओ गामिनी सिंगला की पहल पर शुरू हुए उमंग-एक पहचान कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जिले के सभी 15 ब्लाकों में ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिताएं हुईं। विद्यालय और न्याय पंचायत स्तर पर प्रतिभा दिखाने के बाद छात्र-छात्राओं ने इस चरण में बाल कविता, कहानी सुनाओ, भाषण, डिबेट/वाद-विवाद, सामान्य ज्ञान और डिक्टेशन समेत विभिन्न प्रतियोगिताओं में हुनर दिखाया। ब्लाक स्तर पर विजेता विद्यार्थी अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य परिषदीय विद्यालयों के बच्चों की प्रतिभा को पहचानकर आगे बढ़ने का मंच देना है। क्षेत्र में
कादरचौक। ब्लॉक संसाधन केंद्र, असरासी पर ब्लॉक स्तरीय उमंग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगी कार्यक्रम सम्पत्र हुए।
इसके तहत प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 3) की हिंदी बाल कविता प्रतियोगिता में गौरी प्रा० वि० निजामपुर ने प्रथम, प्रतिज्ञा प्रा० वि० नारायणपुर ने द्वितीय और शिवांगी प्रा० वि० देवी नगला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। (कक्षा 4 व 5 से) कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में पंचू प्रा० वि० सिसौरा ने प्रथम, वैभव प्रा० वि० निजामपुर ने द्वितीय और आफरीन कं० वि० रमजानपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि अंग्रेजी डिक्टेशन में अंकित प्रा० वि० लभारी ने प्रथम, अली खान प्रा० वि० गौरामई ने द्वितीय और प्रेशा प्रा० वि० बिचौला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में (कक्षा 4 में) मनीष प्रा० वि० निजामपुर ने प्रथम, अश्विन प्रा० वि० इस्माईलपुर (इंग्लिश मीडियम) ने द्वितीय और हिमांशु कं० वि० कादरचौक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। (कक्षा 5 में) अंकित प्रा० वि० लभारी ने प्रथम, राखी कुमारी प्रा० वि० गंगी नगला ने द्वितीय और वेदांत यादव प्रा० वि० पसेई ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
जूनियर स्तर (कक्षा 6 7 व 8) की हिंदी भाषण प्रतियोगिता में अनीशा कं० वि० सुर्खा ने प्रथम, खुशी कं० वि० असरासी ने द्वितीय और कविता शर्मा कं० वि० भूड़ा भदरौल – तनु पाठक पू० मा० वि० कटिन्ना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंग्रेजी भाषण में सारेहा खान कं० वि० नूरपुर ने प्रथम, राफेया खान पू० मा० वि० गौरामई ने द्वितीय और शिवम् पू० मा० वि० कादरवाड़ी – आजाद पू० मा० वि० खिरिया बाकरपुर – तूबा पू० मा० वि० रमजानपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंग्रेजी डिक्टेशन में सारेहा खान कं० वि० नूरपुर ने प्रथम, ममता शाक्य पू० मा० वि० गौरामई ने द्वितीय और शिवम् पू० मा० वि० कादरवाड़ी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि डिबेट/वाद-विवाद प्रतियोगिता में लुकमान कं० वि० गंगपुर पुख्ता विजेता रहे। सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में (कक्षा 6 से) सपने अली पू० मा० वि० कादरवाड़ी ने प्रथम, लक्ष्मी पू० मा० वि० कटिन्ना ने द्वितीय और काजल राजपूत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। (कक्षा 7 से) आशीष गोला कं० वि० कूड़ाशापुर ने प्रथम, सचिन पू० मा० वि० खिरिया बाकरपुर ने द्वितीय और तेजेन्द्र सागर कं० वि० असरासी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। (कक्षा 8 से) ओमवीर पू० मा० वि० सिवाया हामिदपुर ने प्रथम, राहुल कं० वि० बोंदरी ने द्वितीय और लता कं० वि० कौआ नगला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अन्य मेधावियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बदायूं नवीन कुमार और खण्ड शिक्षा अधिकारी कादरचौक दिलीप कुमार ने सभी विजेता बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. जुगल किशोर एवं जितेंद्र सिंह ने किया। ब्लॉक कादरचौक की उमंग प्रतियोगिता की नोडल श्रीमती अंजुम खान एआरपी (अंग्रेजी), उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा इकाई कादरचौक के ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश कुमार यादव, कोषाध्यक्ष श्रीमती कामिनी रानी, जिला उपाध्यक्ष हरीश यादव, शैलेंद्र सिंह एआरपी (हिंदी), रत्नेश कुमार एआरपी (विज्ञान), योगेश शर्मा एआरपी (गणित), के० पी० शाक्य, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष परमवीर सिंह दीवला, विनीत कुमार सोलंकी, नाहिद फरहान अन्सारी, जमीर अहमद, परमानंद, आभारिका, अंकित नारंग, राजेश कुमार ‘राजू’, मोहम्मद विकारुद्दीन, यासिर इरफान, रामस्वरूप, हरवीर सिंह, चन्द्रभान, कामेन्द्र यादव, रश्मि वर्मा, अंजना सक्सेना, जावेद अली, मोहिनी गुप्ता, कृष्णा यादव, मुकेश यादव, मशकूर अहमद खान, अब्दुल खालिक, सुनील कुमार पूर्व एआरपी (अंग्रेजी), सना मुजम्मिल, कोमल शर्मा आदि।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


