बदायूं
उझानी में मनचले की हिमाकत, स्कूली छात्रा का किया पीछा, भीड़ ने दबोचा।
उझानी (बदायूँ) 18 सितंबर ।
कोतवाली उझानी क्षेत्र में एक मनचले की हरकत से हड़कंप मच गया। सुबह-सुबह पड़ोस में जा रही किशोरी का पीछा करना युवक को भारी पड़ गया। मोहल्ले के लोगों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
बताया जा रहा है कि 16 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे कस्बे के बाजार कला इलाके की एक किशोरी पड़ोस में खाना देने जा रही थी। आरोप है कि पहले से घात लगाए बैठे गौतमपुरी मोहल्ले के युवक अजय ने उसका पीछा शुरू कर दिया और छेड़छाड़ की कोशिश की। किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़ पड़े और आरोपी को घेर लिया।
सूचना पर पहुँची उझानी पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। पीड़िता की माँ की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में FIR दर्ज कर ली है।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच उपनिरीक्षक राजेश प्रताप सिंह को सौंपी गई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


