बदायूं
धर्मेंद्र सिंह के कोतवाली का चार्ज लेते ही एक्शन, उझानी में जुए का फड़ ध्वस्त।
उझानी, बदायूं 17 सितंबर ।
नगर में जुआ-सट्टे के बढ़ते कारोबार पर नकेल कसने के लिए नए इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र सिंह ने आते ही सख्त रुख अपना लिया है। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बड़ा छापा मारकर जुए के एक बड़े फड़ को ध्वस्त कर दिया।
पुलिस के मुताबिक 17 सितंबर की रात उपनिरीक्षक राजेश प्रताप सिंह अपनी टीम हेड कांस्टेबल प्रीतोष कुमार, हिमांशु सिरोही, अंकुश कसाना, भूपेन्द्र कुमार सहित शांति व्यवस्था चेकिंग पर थे। तभी सूचना मिली कि मित्तल नगर स्थित संतोष कुमारी स्कूल के पीछे आड़ में कुछ लोग मोबाइल की टॉर्च जलाकर ताश के पत्तों पर रुपयों की हार-जीत लगा रहे हैं।
पुलिस ने मौके को चारों तरफ से घेर लिया। दीवार के पास से आवाज सुनने पर पता चला कि 6 लोग आमने-सामने बैठे हैं और “मेरा हुकुम का इक्का निकला” कहकर बाजी लगा रहे हैं। पुलिस को देखकर सभी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस बल ने मौके से ही सभी को हिरासत में ले लिया। जिनकी पहचान नवेद, महावीर, सर्वेश, बबलू , अनीत बाबू, और फरजान के रूप में हुई है। सभी उझानी क्षेत्र के ही रहने वाले हैं।
तलाशी में मौके से 52 ताश के पत्ते, फड़ से 6220 रुपये और जामा तलाशी से कुल 1830 रुपये, यानि कुल 8050 रुपये बरामद हुए हैं। सभी के खिलाफ थाना उझानी में धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह को सौंपी गई है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


