8:14 pm Thursday , 17 September 2026
BREAKING NEWS

गुड मंडी में पुलिस का शिकंजा, दो युवक नाजायज चाकू समेत गिरफ्तार

बदायूं

गुड मंडी में पुलिस का शिकंजा, दो युवक नाजायज चाकू समेत गिरफ्तार

केशव गुप्ता

बदायूं। अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए दो युवकों को नाजायज चाकू समेत गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार टीम ने गुड मंडी में बनी ज्यारत के पास से बबलू शाह पुत्र बाबू शाह निवासी मोहल्ला चौधरी सराय नई बस्ती, शमशाद मेम्बर वाली गली तथा फराज खान पुत्र राहत खान निवासी मोहल्ला ऊपर पारा, नूरानी मस्जिद के पास को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से एक-एक नाजायज चाकू बरामद हुआ।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 232/2026 के तहत धारा 4/25(1B)(b) आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस