बदायूं
कोतवाली पुलिस ने नाबालिग का पीछा करने वाले आरोपी को 24 घंटे में दबोचा।
उझानी, बदायूं ,17 सितंबर ।
कोतवाली उझानी पुलिस ने नाबालिग लड़की का पीछा करने और छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 16 सितंबर को एक ग्राम निवासी ने तहरीर दी थी कि हजरतगंज निवासी कृष्णपाल पुत्र कन्हई उनकी पुत्रियों का पीछा करता है और चॉकलेट फेंक कर परेशान करता है। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया था।
इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी उझानी राहुल पांडेय के पर्यवेक्षण में टीम गठित की गई।
कार्रवाई करते हुए आज दिनांक 17 सितंबर को कोतवाली पुलिस ने आरोपी कृष्णपाल पुत्र कन्हई निवासी हजरतगंज को कस्बा उझानी से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में -बरिष्ठ अपनिरीक्षक शिव कुमार, कांस्टेबल श्यामवीर सिंह शामिल रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


