6:26 pm Thursday , 17 September 2026
BREAKING NEWS

उझानी में भागवत कथा से पूर्व निकली भव्य कलश यात्रा, श्रद्धा में डूबा नझियाई मोहल्ला।

बदायूं

उझानी में भागवत कथा से पूर्व निकली भव्य कलश यात्रा, श्रद्धा में डूबा नझियाई मोहल्ला।

पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने रिविन काट किया शुभारंभ।

उझानी (बदायूं) 17 सितंबर ।

मोहल्ला नझियाई स्थित शिव मंदिर पर कश्यप समाज एवं सर्व समाज के संयुक्त तत्वावधान में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। कथा का उद्घाटन पूर्व राज्य मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने रिविन काटकर किया।

कथा शुभारंभ से पूर्व महिलाओं द्वारा पारंपरिक कलश यात्रा निकाली गई, जिसने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। सिर पर कलश धारण किए हुए महिलाएं भजन-कीर्तन करते हुए नगर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरीं। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

इस अवसर पर कथा व्यास के रूप में श्रीधाम वृंदावन से पधारे सरस कथा वाचक परम पूज्य परमानंद जी महाराज ने कहा कि भागवत कथा जीवन को दिशा देने वाली है।

कलश यात्रा एवं उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य रूप से वार्ड नंबर 19 के सभासद पति शिव भारद्वाज, राजेंद्र कश्यप, भूदेव कश्यप, बबलू कश्यप, अरुण कश्यप, भूरे कश्यप, नरेश कश्यप, अशोक शर्मा, संजय मथुरिया सहित सर्व समाज के लोग उपस्थित रहे।

महिलाओं में शरबती कश्यप, पूजा कश्यप, बुरी कश्यप, राखी कश्यप, नेहा कश्यप, कंचन कश्यप सहित सैकड़ों महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। आयोजकों ने बताया कि कथा प्रतिदिन दोपहर से देर शाम तक चलेगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस