4:49 pm Thursday , 17 September 2026
BREAKING NEWS

उझानी में 15 वर्षीय किशोर दो दिन से लापता, गुमशुदगी दर्ज।

बदायूं

उझानी में 15 वर्षीय किशोर दो दिन से लापता, गुमशुदगी दर्ज।

उझानी (बदायूँ) 17 सितंबर ।

कोतवाली उझानी क्षेत्र के मोहल्ला बहादुरगंज, मानकपुर रोड से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है।

किशोर की मां ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 14 सितंबर 2026 की सुबह उनका बेटा अयान (15) पुत्र असलम बिना बताए घर से चला गया। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है। मामले की जांच उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह को सौंपी गई है। पुलिस किशोर की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस