बदायूं
उझानी में कोचिंग से लौट रही छात्राओं से छेड़छाड़, चॉकलेट फेंककर की अशोभनीय हरकत रिपोर्ट दर्ज।
उझानी, बदायूं 17 सितंबर ।
कोतवाली उझानी क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 15 सितंबर की शाम उसकी बेटी अपनी सहेली के साथ साइकिल से उझानी से कोचिंग पढ़कर घर लौट रही थी। अम्बेडकर चौराहा के पास गाँव हजरतगंज निवासी कृष्णपाल (पशु चिकित्सक) ने मोटरसाइकिल से पीछा कर गाँव मोड़ पर रोककर दोनों छात्राओं पर चॉकलेट फेंकी।
छात्राओं द्वारा चॉकलेट फेंकने पर आरोपी ने उसे उठाने को कहा और फिर वापस चला गया। पीड़ित पिता का आरोप है कि आरोपी पहले भी कई बार उसकी बेटी का पीछा कर चुका है।
तहरीर के आधार पर उझानी कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच उपनिरीक्षक भारती सिंह को सौंपी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


