बदायूं
उझानी ब्लॉक के सामने पुलिस ने जुआ खेलते दो दबोचे, 900 रुपये और 52 पत्ते बरामद।
उझानी बदांयू 17 सितंबर।
उझानी कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई की है। ब्लॉक के सामने Taxi Stand पर लिपटिस के पेड़ की आड़ में गाड़ियों के पीछे जुआ खेल रहे दो लोगों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से फड़ और जामा तलाशी से कुल 900 रुपये नगद और 52 ताश के पत्ते बरामद हुए हैं।
पुलिस के मुताबिक सब इंस्पेक्टर प्रताप सिंह मय हमराह नगेन्द्र सिंह, प्रवीण कुमार और रोहित कसाना के साथ कस्बा उझानी में गस्त पर थे। तभी BLOCK के सामने Taxi Stand पर लिपटिस के पेड़ के पीछे कुछ लोग ताश के पत्तों से रुपये लगाकर जुआ खेल रहे हैं।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। नजदीक पहुंचकर देखा तो 2 व्यक्ति आमने-सामने बैठकर हाथ में ताश के पत्ते लिए हुए फड़ पर रुपये लगाकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया तो घेराबंदी कर दोनों को मौके से पकड़ लिया गया।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान अरविन्द गुप्ता पुत्र सन्तोष गुप्ता निवासी अहीरटोला जामा तलाशी पर 190 रुपये बरामद।
वही आकाश पुत्र महेश बाबू निवासी बहादुरगंज, पर जामा तलाशी में 210 रुपये बरामद हुए।
पुलिस ने बताया कि दोनों के खिलाफ धारा 13 G Act के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।मामले की जांच उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह को सौंपी गई है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


