3:42 pm Thursday , 17 September 2026
BREAKING NEWS

उझानी -दहेज हत्या के मामले में सास-ससुर गिरफ्तार, पति पहले ही जा चुका है जेल।

उझानी -दहेज हत्या के मामले में सास-ससुर गिरफ्तार, पति पहले ही जा चुका है जेल।

उझानी-बदांयू 17 सितंबर।

कोतवाली उझानी पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे सास-ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार 10 सितंबर को वादी विनोद कुमार साहू पुत्र त्रिलोकी चन्द्र साहू निवासी मोहल्ला जय जय राम, सोरो गेट, थाना कोतवाली कासगंज, जिला कासगंज ने तहरीर दी थी कि उनकी बेटी की ससुराल पक्ष ने अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर हत्या कर दी है। तहरीर के आधार पर थाना उझानी ने मुकदमा पंजीकृत कर पति विशाल साहू पुत्र राजीव साहू को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

ससुर राजीव साहू पुत्र द्वारिका प्रसाद सास प्रिवीना साहू पत्नी राजीव साहू देवर अर्जुन उर्फ सार्थक पुत्र राजीव साहू निवासीगण रेलवे रोड, रामलीला ग्राउंड के पास, कस्बा व थाना उझानी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आज उझानी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छतुईया रेलवे फाटक से आगे कछला की ओर से 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम
राजीव कुमार उर्फ ससुर राजीव साहू पुत्र द्वारिका प्रसाद
सास प्रिवीना साहू पत्नी राजीव कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी पति विशाल साहू को 12 सितंबर को ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। आज गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्तों को नियमानुसार कार्रवाई कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। एक अन्य आरोपी देवर की तलाश जारी है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में
उप निरीक्षक प्रवीण चौहान, कांस्टेबल रोहित कसाना, महिला कांस्टेबल मनीषा शर्मा शामिल रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस