बदायूं
उझानी में PNB शाखा के जनरेटर की बैटरी चोरी, प्रबंधक ने दी तहरीर।
उझानी (बदायूं) 17 सितंबर ।
स्टेशन रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से जनरेटर की बैटरी चोरी हो गई। बैंक प्रबंधन को चोरी का पता 17 सितंबर की सुबह शाखा खोलते समय चला। चोरी गई बैटरी की कीमत लगभग 9000 रुपये बताई गई है।
शाखा प्रबंधक सुधांनकर तिवारी ने मामले को लेकर थाना उझानी के SHO को लिखित शिकायत दी है। तहरीर में उन्होंने बताया है कि बैंक परिसर में लगे जनरेटर की बैटरी गायब मिली। स्टाफ द्वारा परिसर में काफी तलाश की गई, लेकिन बैटरी का कोई सुराग नहीं लगा। आशंका जताई गई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय वारदात को अंजाम दिया है।
प्रबंधक ने पुलिस से शिकायत दर्ज कर मामले की जांच और चोरी गई बैटरी की बरामदगी के लिए कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


