

उझानी में हादसा: बरेली-मथुरा हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, तीन की मौत, एक गंभीर।
उझानी- बदांयू 16 सितंबर।
बरेली-मथुरा हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। उझानी कोतवाली क्षेत्र में मोती महल रेस्टोरेंट के समीप बदायूं की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार में चार लोग सवार थे। मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची उझानी कोतवाली पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य शुरू किया। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने से घायल अंदर फंस गया था। पुलिस ने हाइड्रा मशीन मंगवाकर बड़ी मुश्किल से कार के अगले हिस्से को काटकर घायल को बाहर निकाला और गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं भिजवाया।
फिलहाल मृतकों और घायल की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


