बदायूं
उझानी में आशा वर्करों ने की बैठक, मानदेय 26000 करने की मांग, शरीना परवेज बनी अध्यक्ष।
उझानी, बदायूं, 16 सितंबर।
आज समस्त आशा वर्करों की आवश्यक बैठक इकाई नं.1 घंटाघर चौराहा स्थित कैंपस में सम्पन्न हुई। बैठक में समस्त आशा वर्करों ने एक राय होकर सर्व समिति से शरीना परवेज को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र उझानी की अध्यक्ष मनोनीत किया।
बैठक में सभी ने बढ़ती महंगाई के दौर में मात्र 2000 रुपये मासिक से बढ़ाकर 26000 रुपये करने, सरकारी सुविधाएं मुहैया कराने, प्रतिदिन नियत घंटे ड्यूटी तय करने, साप्ताहिक एक दिन का अवकाश घोषित करने के साथ ही मान-सम्मान देने तथा रात्रि में प्रसव के दौरान अतिरिक्त मानदेय देने की मांग प्रमुखता से उठाई।
बैठक में सर्व समिति से संगठन का चुनाव भी किया गया। जिसमें शरीना परवेज को अध्यक्ष, दिनेश चंद्र सक्सेना को संरक्षक, आरती कश्यप को उपाध्यक्ष, तबस्सुम को महामंत्री, हेम कुमारी को प्रचार मंत्री, रेशमा को मंत्री, एम. आरिफ खान को मीडिया प्रभारी, शिवा अंजुम को कोषाध्यक्ष के अलावा भावना, रानी, पुष्पा, ज्योति व शशि को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।
इस मौके पर भावना, हेम कुमारी, रेशमा, तबस्सुम, शरीना परवेज, आरती कश्यप, शबा, ज्योति, पुष्पा, फातिमा, रानी सक्सेना, शोभा मिश्रा, शुभ्रा श्रीवास्तव, सुरमा देवी, आशा कुमारी, मीना, सुनेरा, शशिपाल, पूनम मौर्य, ममता देवी, सुमन रानी, शिवा अंजुम, सोनू मिश्रा, रीना आदि आशा वर्कर मौजूद रही।

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


