बदायूं
जरीफनगर पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कोर्ट में किया पेश
बदायूँ। वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जरीफनगर थाना पुलिस ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय, बदायूँ के समक्ष पेश किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त महेश पुत्र मानसिंह निवासी ग्राम जरैठा, थाना जरीफनगर, जनपद बदायूँ है। वह थाना जरीफनगर में दर्ज मु0अ0सं0 205/2026, धारा 115(2), 352, 351(3), 308(3) व 89 बीएनएस में वांछित चल रहा था।
16 सितंबर 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए महेश को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह, कांस्टेबल संदीप कुमार, कांस्टेबल गौरव कुमार तथा कांस्टेबल बीना शामिल रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


