उझानी-पूर्व राज्यमंत्री की माता संतोष कुमारी की 18वीं पुण्यतिथि पर एपीएस स्कूल में हुआ पौधारोपण।
चित्र पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत रोपे पौधे।
उझानी (बदायूं) 16 सितंबर ।
एपीएस इण्टरनेशनल स्कूल, उझानी में बुधवार को पूर्व राज्यमंत्री माननीय विमल कृष्ण अग्रवाल की माता जी स्व श्रीमती संतोष कुमारी अग्रवाल की 18वीं पुण्य तिथि के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत श्रद्धांजलि सभा से हुई। विद्यालय की चेयरपर्सन श्रीमती पूनम अग्रवाल, निदेशक निलांशु अग्रवाल एवं निदेशिका श्रीमती नंदिता अग्रवाल ने श्रद्धेय स्व0 संतोष कुमारी अग्रवाल के चित्र पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती उषा खरे ने शांतिपाठ का वाचन किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अंशु वर्मा ने किया। उन्होंने स्व0 श्रीमती संतोष कुमारी अग्रवाल के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इसके बाद ‘एक पेड़ माँ के नाम’ की स्मृति के अंतर्गत स्व0 श्रीमती संतोष कुमारी अग्रवाल की स्मृति को चिर स्थायी बनाने के लिए विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। निदेशक निलांशु अग्रवाल सहित सभी ने पौधे रोपे। इस अवसर पर कहा गया कि जिस प्रकार माँ जीवन पर्यंत अपने बच्चों को सदैव कुछ न कुछ देती रहती है, उसी प्रकार वृक्ष भी जीवन भर ऑक्सीजन व सुंदर वातावरण देते हैं।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य रविन्द्र भट्ट, उपप्रधानाचार्य श्रीमती मीनाक्षी शर्मा, श्रीमती शशि शर्मा सहित समस्त शिक्षक व शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।


bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


