7:47 pm Wednesday , 16 September 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में व्यापारियों का विरोध: यूपीआई पर टैक्स का प्रस्ताव ‘डिजिटल इंडिया’ के खिलाफ, आंदोलन की चेतावनी।

बदायूं

बदायूं में व्यापारियों का विरोध: यूपीआई पर टैक्स का प्रस्ताव ‘डिजिटल इंडिया’ के खिलाफ, आंदोलन की चेतावनी।

बदायूं 16 अगस्त।

यूपीआई (UPI) ट्रांजैक्शन पर टैक्स लगाने की चर्चा पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश (पंजीकृत) ने कड़ा विरोध जताया है। संगठन ने इसे डिजिटल इंडिया और छोटे व्यापारियों की पीठ में छुरा घोंपने जैसा बताया है।

मंगलवार को जारी बयान में प्रदेश युवा अध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू ने कहा कि सरकार को तत्काल यूपीआई पर कर लगाने का विचार वापस लेना चाहिए, अन्यथा व्यापारी देशव्यापी आंदोलन को विवश होंगे।

नवनीत गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया और कैशलेस इकोनॉमी के सपने को साकार करने के लिए व्यापारियों ने दिन-रात मेहनत की है। गली-कूचे के छोटे दुकानदार तक ने बिना झिझक यूपीआई को अपनाया। आज जब व्यापार पूरी तरह डिजिटल लेनदेन पर निर्भर है, तब इस पर टैक्स लगाना व्यापारियों के साथ धोखा है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यूपीआई पर किसी भी प्रकार का शुल्क लगने से न सिर्फ व्यापार जगत प्रभावित होगा, बल्कि अर्थव्यवस्था फिर से नकद लेनदेन की ओर लौट जाएगी। संगठन ने मांग की है कि डिजिटल लेनदेन को पूरी तरह मुफ्त और सुरक्षित रखा जाए ताकि छोटे व्यापारियों का उत्पीड़न रोका जा सके।

विज्ञापन एक्सप्रेस