उझानी में जुए के फड़ का भंडाफोड़, 1100 रुपये के साथ 2 गिरफ्तार।
उझानी, बदायूं 16 सितंबर ।
कोतवाली पुलिस ने राजनगर कॉलोनी में जुए के फड़ पर छापा मारकर दो जुआरियों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी सोहेल उर्फ नेपाली निवासी गद्दी टोला और शारिक उर्फ लाला निवासी साहूकारा हैं।
एसआई प्रवीण कुमार की टीम को रिलायंस पंप के पास मुखबिर ने सूचना दी थी कि बाउंड्री के पास पेड़ के नीचे जुआ चल रहा है। मौके से 52 ताश के पत्ते और कुल 1100 रुपये बरामद हुए। दोनों पर 13 G Act में मुकदमा दर्ज किया गया है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


