10:51 am Wednesday , 16 September 2026
BREAKING NEWS

उझानी: रैक प्वाइंट पर खड़े ट्रक चालक को लाठी-डंडों से पीटा, जान से मारने की धमकी

उझानी: रैक प्वाइंट पर खड़े ट्रक चालक को लाठी-डंडों से पीटा, जान से मारने की धमकी।

उझानी, बदायूं 16 सितंबर ।

उझानी कोतवाली क्षेत्र के रैक प्वाइंट पर मक्का लदी ट्रक खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में एक ट्रक चालक के साथ जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कोतवाली उझानी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार ग्राम गुढनी, थाना अलापुर निवासी पप्पू पुत्र शिवलाल अपनी 12 टायरा ट्रक चलाते हैं। पीड़ित के अनुसार वह 20 अगस्त की रात करीब 10 बजे अपनी मक्का लदी गाड़ी लेकर उझानी रैक प्वाइंट पर आया था। 21 अगस्त की रात करीब 1 बजे उसने ट्रक को महावीर धर्मकांटा से दूर सड़क किनारे खड़ा किया था।

आरोप है कि इसी दौरान रेलवे फाटक उझानी निवासी बलवीर पुत्र नामालूम वहां आया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में चालक को गंभीर चोटें आईं। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी है।

घटना के बाद से पीड़ित इलाज करा रहा था, जिसके कारण थाने आने में देर हुई। अब 15 सितंबर को पीड़ित ने कोतवाली उझानी पहुंचकर तहरीर दी।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के आदेश पर पुलिस ने नियमानुसार उचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक राजेश प्रताप सिंह को सौंपी गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस