6:19 pm Tuesday , 15 September 2026
BREAKING NEWS

उझानी में बकरी से टकराई बाइक, तीन घायल; मेडिकल कॉलेज रेफर

उझानी में बकरी से टकराई बाइक, तीन घायल; मेडिकल कॉलेज रेफर।

उझानी (बदायूं) 15 सितंबर ।

बदायूं-दिल्ली रोड पर मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। बकरी से टकराकर बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार जरीफनगर निवासी भानुप्रताप (40) पुत्र अजयपाल, कौशल (22) पुत्र भूपसिंह और कमल सिंह (65) बाइक से जरीफनगर से बदायूं जा रहे थे। हजरतगंज गांव के पास अचानक सामने से आई एक बकरी बाइक से टकरा गई। टक्कर लगते ही बाइक चला रहे भानुप्रताप का संतुलन बिगड़ गया और बाइक फिसल गई।

हादसे में तीनों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने एंबुलेंस से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उझानी पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं रेफर कर दिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस