5:13 pm Tuesday , 15 September 2026
BREAKING NEWS

बगरैन मे निकली भब्य गणेश शोभायात्रा कस्बे के लोगो ने की फूल वर्षा

वगरैन – कस्वा बगरैन मे गणेश चतुर्थी के अवसर पर सोमवार को कस्वे में विश्व हिन्दू महासंघ के नेतृत्व मे भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में कस्वे के लोगो ने उत्साह के साथ भाग लिया। भगवान गणेश के जयकारों और भजन-कीर्तन से पूरा कस्बा भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा मुख्य आयोजक प्रिंस देव शर्मा के आवास से विधिबत शुभारम्भ हुआ जो रामलीला मैदान विसौली रोड से मैन चौराहा आवला रोड गौरी शकर इंटर कालेज होली चौक करेगी रोड होते हुए रामलीला मैदान मे समाप्त हुयी भगवान गणेश की प्रतिमा को सुंदर और भव्य रथ में विराजमान कर शोभायात्रा में शामिल किया गया। श्रद्धालु रथ के साथ चलते रहे। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने गणेश प्रतिमा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। शोभायात्रा के दौरान विभिन्न धार्मिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इसमें भगवान शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण और राम दरबार हनुमान की सुंदर झांकियां शामिल थीं। झांकियों ने लोगों का ध्यान खींचा। श्रद्धालुओं ने धार्मिक जयकारों के साथ झांकियों का स्वागत किया शोभायात्रा मे गब्बर डीजे पर हजारो गणेश भक्त जमकर थिरके जो मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहा धार्मिक एवम सांस्कृतिक उल्लास शोभायात्रा मे सुरक्षा और शन्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बगरैन पुलिस चौकी प्रभारी संदीप गुप्ता ने पुलिस स्टाफ के साथ शोभा यात्रा शन्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करायी शोभा यात्रा के दौरान मुख्य आयोजक प्रिंस देव शर्मा मुकेश पाराशरी विनोद भारद्वाज ललित भारद्वाज राहूल शर्मा देवेन्द्र देव शर्मा पूर्व प्रधान प्रशांत गुप्ता प्रभात सक्सैना रितिक देव भारद्वाज एवम विश्व हिन्दू महासंघ के पदाधिकारी मैजूद रहे ।

विज्ञापन एक्सप्रेस