उझानी- पत्नी की मौत के 9 महीने बाद ही पति ने भी दम तोड़ा, 3 बच्चों के सिर से उठा मां-बाप का साया।
उझानी (बदायूं) 15 सितंबर ।

अब्दुल्लागंज गांव के 35 वर्षीय मजदूर हीरालाल की छत से गिरकर मौत ने पूरे परिवार को उजाड़ दिया।
गांव के रहने वाले हीरालाल 36 पुत्र चंद्रपाल अपने तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। मजदूरी और खेती-बाड़ी करके परिवार पालते थे। 4 सितंबर को वह उझानी नगर में एक मकान में मजदूरी करने गए थे, तभी पहली मंजिल से नीचे गिर गए।
परिजन पहले उन्हें CHC उझानी ले गए। हालत गंभीर होने पर शहर के निजी अस्पताल, फिर राजकीय मेडिकल कॉलेज और उसके बाद सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। सैफई में इलाज के बाद हालत सुधरी तो डॉक्टरों ने छुट्टी दे दी और परिवार उन्हें घर ले आया।
घर आने के बाद सोमवार को अचानक तबीयत फिर बिगड़ी। परिवार भागकर सरकारी मेडिकल कॉलेज ले गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
हीरालाल के एक बेटी और दो छोटे बेटे हैं। 9 महीने पहले ही बीमारी से उनकी पत्नी गीता का निधन हो चुका था। अब पिता की मौत से तीनों बच्चे पूरी तरह अनाथ हो गए हैं। बच्चों के पालन-पोषण की चिंता से गांव में मातम है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
राजेश वार्ष्णेय एमके
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


