2:34 pm Tuesday , 15 September 2026
BREAKING NEWS

श्री हर मिलाप सनातन धर्म पब्लिक स्कूल में गणेश चतुर्थी पर्व

श्री हर मिलाप सनातन धर्म पब्लिक स्कूल में गणेश चतुर्थी के पावन पर्व को बड़ी हर्ष उल्लास और खुशियों के साथ मनाया गया इस कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपने नन्हे मुन्ने हाथों से क्राफ्ट के माध्यम से भगवान श्री गणेश की आकृति का सुंदर प्रारूप तैयार किया एवं उसमें शिक्षिकाओं ने बच्चों का भरपूर साथ दिया गणपति बप्पा मोरिया गणपति बप्पा मोरिया की गूंज से विद्यालय का संपूर्ण वातावरण पवित्र सा हो गया ऐसा लग रहा था मानो हर तरफ नन्हे मुन्ने बालक अपने गणपति बप्पा का स्वागत करने के लिए उत्साहित थे एवं प्रबंधक महोदय डीके चड्ढा एवं प्रधानाचार्य दिव्या शर्मा और समस्त अध्यापिकाओं आदि ने विघ्नहर्ता गणेश जी की पूजा की एवं बच्चों के कुशल मंगल के लिए प्रार्थना करी की हे विघ्नहर्ता आप हमेशा हमारे विद्यालय के समस्त बच्चों को ज्ञान रूपी आशीर्वाद प्रदान करें कक्षा यूकेजी के बच्चों ने शिव पार्वती एवं गजानन से संबंधित नाटक प्रस्तुति दी कुछ बच्चों ने विभिन्न गणेश वंदना पर अपनी नृत्य प्रस्तुति की एवं सभी बच्चों ने भगवान गजानन के विभिन्न नाम का उच्चारण करके भगवान विघ्नहर्ता से प्रार्थना करी हे विघ्नहर्ता हमें शिक्षा का आशीर्वाद दें एवं हमें उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दें विद्यालय प्रधानाचार्य ने सभी को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करी।

विज्ञापन एक्सप्रेस