2:34 pm Tuesday , 15 September 2026
BREAKING NEWS

हिंदी दिवस पर विद्यालय में विविध कार्यक्रम आयोजित

हिंदी दिवस पर विद्यालय में विविध कार्यक्रम आयोजित।

उझानी (बदायूं)15 सितंबर ।

संतोष कुमारी श्रवण कुमार अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, उझानी में सोमवार को हिंदी दिवस हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा के महत्व, उसकी समृद्ध साहित्यिक परंपरा और राष्ट्र निर्माण में हिंदी की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता हरिहर शर्मा ने कहा कि हिंदी हमारी संस्कृति, परंपरा और भावनाओं को जोड़ने वाली सशक्त भाषा है। उन्होंने विद्यार्थियों को हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग और प्रचार-प्रसार के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य शैलेंद्र कुमार शर्मा ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को हिंदी के प्रति सम्मान और रुचि विकसित करने तथा दैनिक जीवन में हिंदी को अपनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विद्यालय के समस्त आचार्यगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। अंत में सभी ने हिंदी भाषा के सम्मान और संवर्धन का संकल्प लिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस