मदरशील एकेडमी में हिंदी दिवस एवं गणेश चतुर्थी समारोह का रंगारंग समापन।
उझानी, बदायूं 15 सितंबर ।
मदर शील मेमोरियल एकेडमी, उझानी में चल रहे तीन दिवसीय हिंदी दिवस एवं गणेश चतुर्थी समारोह का समापन मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ हुआ।
अंतिम दिवस का शुभारंभ गणेश वंदना से किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने हिंदी दिवस और गणेश चतुर्थी के महत्व पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। राइम्स, कविता पाठ, वाद-विवाद, भाषण और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रस्तुतियों में हिंदी भाषा के प्रति प्रेम और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान साफ झलका।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या रेनू थरेजा ने विद्यार्थियों को हिंदी दिवस और गणेश चतुर्थी के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हिंदी हमारी पहचान है, हमें इसका शुद्ध और प्रभावी प्रयोग करना चाहिए और अपनी संस्कृति व परंपराओं से जुड़े रहना चाहिए।
विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने पूरे परिसर को उत्साह और सांस्कृतिक रंगों से भर दिया। बच्चों के आत्मविश्वास ने सभी का मन मोह लिया। इसी के साथ समारोह का गरिमापूर्ण समापन हुआ।
समारोह को सफल बनाने में सभी शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


