4:02 pm Monday , 14 September 2026
BREAKING NEWS

मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आशाओं ने ACMO को सौंपा 5 सूत्रीय ज्ञापन

मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आशाओं ने ACMO को सौंपा 5 सूत्रीय ज्ञापन।

उझानी (बदायूं) 14 सितंबर ।

नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को आशा कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया और एसीएमओ डॉ निरंजन सिंह को 5 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे बिना किसी अवकाश के गर्भवती प्रसूता की जांच, टीकाकरण, सर्वे, प्रसव डिलीवरी, आयुष्मान कार्ड, आशा आईडी सहित समस्त सरकारी कार्य करती हैं। इसके बदले उन्हें मानदेय के रूप में मात्र 2000 रुपये प्रतिमाह और प्रोत्साहन राशि के रूप में 1500 रुपये प्रतिमाह मिलती है, जो बहुत कम है।

ज्ञापन में 5 मुख्य मांगे रखी गईं –
आशा कार्यकर्ताओं पर अनावश्यक दबाव न डाला जाए।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सम्मानजनक व्यवहार किया जाए।
मानदेय का भुगतान समय पर किया जाए।
काम के घंटे और अवकाश निश्चित किए जाएं।
प्रोत्साहन राशि में वृद्धि की जाए।

इस अवसर पर ममता, आरती कश्यप, तपस्वी, शरीना, आरती, सती, रानी, नीतू शर्मा, शोभा मिश्रा, मीना, मधु, राजेश कुमारी, ज्योति, रानी सक्सेना, रेशमा, फातिमा बेगम, शशि, पूनम मौर्य सहित समस्त आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

विज्ञापन एक्सप्रेस