12:54 pm Monday , 14 September 2026
BREAKING NEWS

उझानी में शिक्षा की लौ प्रज्ज्वलित करने वाले समाजसेवी अधिवक्ता सुधांशु गुप्ता को जन्मदिवस पर अनंत शुभकामनाएं

उझानी में शिक्षा की लौ प्रज्ज्वलित करने वाले समाजसेवी अधिवक्ता सुधांशु गुप्ता को जन्मदिवस पर अनंत शुभकामनाएं।

उझानी, बदायूं 14 सितंबर।

नगर में शिक्षा की अविरल ज्योति प्रज्ज्वलित करने वाले, समाज सेवा के पर्याय, एस्सल पब्लिक स्कूल के यशस्वी निदेशक, जेसीआई के प्रदेश पदाधिकारी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता सुधांशु गुप्ता जी को जन्मदिवस के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।

श्री गुप्ता का व्यक्तित्व शिक्षा, सेवा और संस्कार का अनुपम संगम है। आपने न केवल कानून के क्षेत्र में अपनी प्रखरता का परिचय दिया है, अपितु एस्सल पब्लिक स्कूल के माध्यम से उझानी नगर में ज्ञान का दीप जलाकर सैकड़ों नौनिहालों के भविष्य को आलोकित करने का पुनीत कार्य किया है। जेसीआई जैसे प्रतिष्ठित संगठन में प्रदेश अधिकारी के रूप में आपकी सक्रिय भूमिका युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

आपकी विनम्रता, मिलनसारिता और समाज के प्रति निस्वार्थ समर्पण भाव ने आपको नगर के जन-जन का प्रिय बना दिया है। नगर के गणमान्य नागरिकों, शिक्षाविदों, अधिवक्ताओं एवं शुभचिंतकों ने आपके दीर्घायु, यशस्वी एवं मंगलमय जीवन की कामना की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस