उझानी : सचिन अग्रवाल का सर्राफा कमेटी का निर्विरोध अध्यक्ष बनने पर स्वागत।


उझानी बदांयू 14 सितंबर।
उझानी सर्राफा नगर कमेटी के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए भाजपा नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल को बसोमा मंडल की टीम ने उनके आवास पर पहुंचकर शुभकामनाएं दी।
मंडल महामंत्री इंजी. रजत कुमार गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर बधाई दी। इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष निर्दोष प्रताप सिंह, सचिन चौहान, अमन गुप्ता, अंशू चौहान, पूरन शाक्य, गौरव साहू, अनीत चौहान, अशोक चौहान, रोहित चौहान आदि मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


