12:53 pm Monday , 14 September 2026
BREAKING NEWS

गोभी ने याद दिलाई नानी, लौकी ने निकाला आंखों से पानी

प्याज के बाद अब गोभी और लौकी के बढ़े दामों ने बिगाड़ा रसोई का बजट

बदायूं, 14 सितंबर। प्याज के लगातार बढ़ते दामों से परेशान नागरिकों को अब अन्य सब्जियों की महंगाई भी परेशान करने लगी है। प्याज के बाद फूल गोभी और लौकी के बढ़े भाव ने लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। सब्जियों के बढ़ते दामों से आम उपभोक्ताओं को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है।

मंडियों में नई फसल की आवक नहीं होने और थोक सप्लाई घटने का असर फुटकर बाजार में साफ दिखाई दे रहा है। वर्तमान में प्याज 60 से 70 रुपये प्रति किलो, फूल गोभी करीब 80 रुपये प्रति किलो और लौकी करीब 50 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है।

प्याज के दाम बढ़ने से पहले ही घरेलू बजट प्रभावित था, अब गोभी और लौकी के भाव में तेजी ने भी लोगों की चिंता बढ़ा दी है। सब्जी विक्रेताओं के मुताबिक मंडियों में आवक और थोक सप्लाई में सुधार होने पर कीमतों में राहत मिलने की उम्मीद है।

महंगाई के चलते गृहणियों को रोजमर्रा की सब्जियों का चयन भी बजट के हिसाब से करना पड़ रहा है। बढ़ते दामों ने आम आदमी की थाली का जायका और घरेलू बजट, दोनों प्रभावित किए हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस