10:55 am Monday , 14 September 2026
BREAKING NEWS

उझानी में सर्राफा कमेटी की नई कार्यकारिणी गठित, सचिन अग्रवाल अध्यक्ष नियुक्त

उझानी में सर्राफा कमेटी की नई कार्यकारिणी गठित, सचिन अग्रवाल अध्यक्ष नियुक्त।

पुरूषोत्तम वाटिका में हुआ कार्यकारिणी का गठन।


उझानी, बदायूं 14 सितंबर ।

नगर की सर्राफा कमेटी की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। संगठन को अधिक मजबूत और व्यवस्थित रूप से चलाने के लिए सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया।

नई कार्यकारिणी में सचिन अग्रवाल को अध्यक्ष, आलोक अग्रवाल को महामंत्री और दीपक सिंघल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं संगठन में अजय अग्रवाल, अनिल तुलस्यान, अंकुर गोयल और विष्णु गोयल को उपाध्यक्ष बनाया गया है। संदीप गोयल को संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है।

गठन के बाद नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन की एकजुटता और सर्राफा व्यापारियों के हितों की रक्षा उनकी पहली प्राथमिकता होगी। सर्राफा समाज से जुड़ी समस्याओं का समाधान आपसी समन्वय और सहयोग से किया जाएगा।

नई कार्यकारिणी के गठन पर सर्राफा व्यापारियों और समाज के लोगों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। इस मौके पर पुरूषोत्तम दास वार्ष्णेय, संजय मित्तल, सिद्धांत गोयल, मुकेश कुमार गुप्ता, अजित गोयल,सुवीत कुमार वार्ष्णेय, अर्जुन वार्ष्णेय,आदर्श वार्ष्णेय, सहित सेकंडों सर्राफा कारोबारी मोजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस