12:59 am Monday , 14 September 2026
BREAKING NEWS

सपा का बढ़ा कुनबा, दो दर्जन से ज्यादा ने थामा पार्टी का दामन

सपा का बढ़ा कुनबा, दो दर्जन से ज्यादा ने थामा पार्टी का दामन
बिल्सी। रविवार को समाजवादी पार्टी को उस समय मजबूती मिली, जब शिवशंकर गुप्ता के साथ दो दर्जन से अधिक लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 2027 विधानसभा चुनाव से पहले इसे क्षेत्र में सियासी गतिविधियों के बढ़ने से जोड़कर देखा जा रहा है। नए सदस्यों का पूर्व विधायक हाजी बिट्टन, पूर्व ब्लॉक प्रमुख पति सर्वेश यादव, विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र गौतम और नगर अध्यक्ष दीपक शर्मा ने फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान मिठाई खिलाकर सभी का पार्टी में अभिनंदन किया गया। सदस्यता लेने के बाद शिवशंकर गुप्ता ने कहा कि वह सपा की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सोच से प्रभावित हैं। सपा सरकार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को देखते हुए उन्होंने पार्टी से जुड़ने का निर्णय लिया। पूर्व विधायक हाजी बिट्टन ने कहा कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने दावा किया कि 2027 में सपा बहुमत के साथ सरकार बनाएगी और अखिलेश यादव फिर मुख्यमंत्री बनेंगे। सर्वेश यादव ने कहा कि लगातार लोगों के सपा से जुड़ने से पार्टी मजबूत हो रही है। इस मौके पर चेतन वार्ष्णेय, राजू शर्मा, सौरभ, अरुण कुमार, चेतन यादव, मुबीन फरीदी, अरविंद कुमार, नर्वेश, सद्दाम जुबेरी, विपिन कुमार, दुर्वेश कुमार, शामे अली खान और रामेश्वर शाक्य समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस