7:10 pm Sunday , 13 September 2026
BREAKING NEWS

बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, ग्रामीणों का जाना हाल

बदायूं

बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, ग्रामीणों का जाना हाल

केशव गुप्ता

उसहैत। बदायूं जिले के उसहैत क्षेत्र में भाजपा के पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य उर्फ पप्पू भईया ने रविवार, 13 सितंबर को गंगा किनारे बसे बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने ग्रामीणों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया और किसानों की बर्बाद हुई फसलों का उचित मुआवजा दिलाने के लिए सरकार से बात करने की बात कही।
पूर्व विधायक ने शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र के उसहैत इलाके के चेतराम नगला, कोनका नगला, देवकली और टिकरी गांवों में पहुंचकर जलभराव के हालात का जायजा लिया। ग्रामीणों ने उन्हें आवागमन, राहत सामग्री और बाढ़ से हो रही अन्य परेशानियों से अवगत कराया। उन्होंने ग्रामीणों का हालचाल जाना और समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।
इस दौरान पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, ब्लॉक प्रमुख समेत कार्यकर्ताओं ने नाव पर सवार होकर गंगा नदी के जलस्तर और आसपास के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भी जायजा लिया। जलभराव के चलते किसानों की फसलें खराब होने से ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है।
इस मौके पर उसावां ब्लॉक प्रमुख दिनेश कुमार सिंह, गड़िया हरदोई पट्टी मंडल अध्यक्ष विदेश श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान टीकरा बछेली तारा चंद्र, ग्राम प्रधान इस्माइलपुर बिलाल अली, ग्राम प्रधान टीकरा पुख्ता महताब सिंह शाक्य, डॉ. लालता प्रसाद समेत कई कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस