10 दिन में 3 सरकारी नौकरियों पर कब्जा! बिना कोचिंग उझानी के लाल ने लगाई सफलता की हैट्रिक, मोहल्ले में बज रहे बधाई के ढोल।
उझानी (बदायूं) 13 सितंबर ।
अगर हौसला बुलंद हो तो मंजिल खुद कदम चूमती है। उझानी के अहीरटोला मोहल्ले के एक साधारण किसान परिवार के बेटे हरवेंद्र सिंह यादव ने इस कहावत को 100% सच कर दिखाया है।
यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने हरवेंद्र की जिंदगी ही बदल दी। हरवेंद्र ने 10 दिन के अंदर 3-3 सरकारी नौकरियों की परीक्षा में झंडा गाड़ दिया है। पूरे जिले में उनके चर्चे हो रहे हैं।
ऐसे लगी खुशियों की हैट्रिक – हरवेंद्र ने 2022 से 2025 के बीच UPSSSC की तीन भर्तियों में फॉर्म डाला था। और फिर शुरू हुआ मेहनत ओर किस्मत का धमाका।
पहला धमाका – करीब 10 दिन पहले जूनियर असिस्टेंट के एक विभाग का रिजल्ट आया। हरवेंद्र का चयन। घर में लड्डू बंटे।
दूसरा धमाका – लोग बधाई दे ही रहे थे कि 4 दिन बाद ही दूसरे विभाग के जूनियर असिस्टेंट यानी कनिष्ठ सहायक का रिजल्ट आ गया। उसमें भी हरवेंद्र ने बाजी मार ली। परिवार की खुशी डबल हो गई।
तीसरा और सबसे बड़ा धमाका – हैट्रिक पूरी हुई शुक्रवार की शाम जब सबसे चर्चित राजस्व लेखपाल भर्ती का फाइनल रिजल्ट आया। उस लिस्ट में भी हरवेंद्र सिंह यादव का नाम चमक रहा था। 10 दिन में 3 रिजल्ट, 3 सफलता!
न कोचिंग, न ट्यूशन, सिर्फ देसी जुगाड़ और सेल्फ स्टडी -हरवेंद्र की कहानी हर उस युवा के लिए तमाचा है जो कोचिंग न मिलने का बहाना बनाता है।
हरवेंद्र ने बताया – “मैंने कभी कोई महंगी कोचिंग नहीं ली। दिन में 3-4 घंटे किताबों को दिया। यूट्यूब और सेल्फ नोट्स ही मेरे गुरु हैं। पढ़ाई के बीच खेत में पिताजी और भाई का हाथ भी बंटाता था,मतलब, हाथ में किताब, पैर खेत में और नजर सिर्फ लक्ष्य पर।
आज हरवेंद्र के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। एक साधारण परिवार का बेटा अब अफसर बनने की दहलीज पर खड़ा है।
राजेश वार्ष्णेय एमके
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


