उझानी में पुलिस को बड़ी सफलता, 15 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार।
उझानी-बदांयू 13 सितंबर।
एसएसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उझानी पुलिस ने शनिवार को 15 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
एएसपी नगर अभिषेक कुमार सिंह के निर्देशन और सीओ उझानी राहुल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने टीम के साथ यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार 12 सितंबर की रात को थाना क्षेत्र में दबिश देकर सभी वारंटियों को पकड़ा गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में –
पिन्टू उर्फ नरेन्द्र पुत्र धर्मसिंह निवासी क्षत्रिय महासभा के पास, बबलू पुत्र रामप्रसाद निवासी मोहल्ला बहादुरगंज, मिथुन पुत्र महेश बाबू निवासी नहसिया, मोरपाल पुत्र श्यामलाल निवासी तेलिया नगला, दर्शन पुत्र नत्थू निवासी अमीरगंज, प्रभात पुत्र आरन सिंह निवासी भट्टा नगला, महावीर पुत्र रामलाल निवासी अमीरगंज, शोभाराम पुत्र लेखराज निवासी बरसुआ, मुन्नीलाल निवासी सिरसौली, सुनील कुमार पुत्र रामेश्वर दयाल निवासी अढ़ौली, वीरेंद्र पुत्र श्रीपाल निवासी बरसौमा, रविन्द्र पुत्र फूलसिंह निवासी रमऊ गढ़ौना, अमर सिंह पुत्र पीपाराम निवासी सुकटिया, अमित कुमार गुप्ता पुत्र रमेश्तर निवासी साहूकारा और प्रवीण कुमार पुत्र प्रेमनारायन निवासी किला खेड़ा शामिल हैं।
इन पर मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी, आबकारी अधिनियम, आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज थे और न्यायालय द्वारा NBW व वारंट जारी किए गए थे।
पुलिस ने बताया कि सभी 15 वारंटी अभियुक्तों को नियमानुसार गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


