बदायूं
उसावां पुलिस का वारंटी गिरफ्तारी अभियान, 5 NBW वारंटी गिरफ्तार
केशव गुप्ता
उसावां। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देशानुसार वांछित एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उसावां पुलिस ने पांच गैर-जमानती वारंट (NBW) वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को उनके घरों पर दबिश देकर गिरफ्तार किया और न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए वारंटियों में अनुरुद्ध कुमार पुत्र विशन सहाय, निवासी ग्राम गोरा बरेला, देवेंद्र उर्फ सुखवीर, निवासी ग्राम कैलौठा, छैलेंद्र प्रताप सिंह पुत्र सियाराम, निवासी ग्राम।पचदियौरा दीवाननगर, सलमान पुत्र श्यामपाल, निवासी मथना तथा सुरेंद्र पुत्र श्याम सिंह, निवासी ग्राम कैलौठा शामिल हैं।
थाना पुलिस के मुताबिक सभी आरोपी अलग-अलग मुकदमों में न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट में वांछित थे। अभियान के दौरान थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुनील कुमार चौधरी, उपनिरीक्षक धर्मवीर सिंह, उपनिरीक्षक कविराज सिंह, कांस्टेबल राजू, कांस्टेबल ओमप्रकाश चौहान, रिजर्व कांस्टेबल सुमित शर्मा, कांस्टेबल अंकित सिंह और कांस्टेबल वीरपाल शामिल रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


