7:16 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS
Screenshot

यूपी में पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द, दीपावली और छठ पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में दीपावली, छठ पूजा, दीपोत्सव और देव दीपावली के मद्देनजर पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द करने का फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शासन से लेकर थानों तक पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद रखने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान शांति, सौहार्द और सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि उत्सव के माहौल को बिगाड़ने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सतर्कता बरती जाए।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.