7:13 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

उसावां पुलिस का वारंटी गिरफ्तारी अभियान, 5 NBW वारंटी गिरफ्तार

बदायूं

उसावां पुलिस का वारंटी गिरफ्तारी अभियान, 5 NBW वारंटी गिरफ्तार

केशव गुप्ता

उसावां पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, पांच वारंटी गिरफ्तार

उसावां। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देश पर अपराध एवं वांछित/वारंटी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत उसावां थाना पुलिस ने रविवार को पांच वारंटियों को उनके घरों पर दबिश देकर गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार वारंटियों में अनुरुद्ध कुमार पुत्र विष्णुसहाय निवासी गूरा बरैला, देवसिंह पुत्र रघुवीर निवासी कैलौठा, धीरेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र सियाराम निवासी पचलदियौरा दीवाननगर, सरनाम पुत्र श्यामपाल निवासी मथना तथा सुरेन्द्र पुत्र श्याम सिंह निवासी कैलौठा शामिल हैं।
इनमें अनुरुद्ध कुमार के खिलाफ धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम, जबकि अन्य आरोपियों के खिलाफ मारपीट, धमकी, सड़क दुर्घटना में लापरवाही समेत विभिन्न धाराओं में न्यायालय से वारंट जारी थे।
गिरफ्तारी अभियान क्षेत्राधिकारी दातागंज के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक उसावां राजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में चलाया गया। टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुनील कुमार चौधरी, उपनिरीक्षक धर्मवीर सिंह, उपनिरीक्षक कविराज सिंह समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.