उझानी का बढ़ाया मान, डॉ. त्रिवेंद्र और डॉ. शुचि को मिला सर्वश्रेष्ठ शिक्षक उत्कृष्टता सम्मान
उझानी, बदायूं 13 सितंबर ।
नगर के एक कॉलेज के लिए गौरव का क्षण। मानवता सहायता कल्याण फाउंडेशन, बदायूं द्वारा आयोजित भव्य सम्मान समारोह में कॉलेज के दो विभागाध्यक्षों को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक उत्कृष्टता सम्मान से नवाजा गया।
राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष साहित्यकार डॉ. त्रिवेंद्र कुमार सिंह और अर्थशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. शुचि गुप्ता को यह सम्मान दिया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि के.ए. पीजी कॉलेज कासगंज के पूर्व प्राचार्य डॉ. अशोक रुस्तगी और विशिष्ट अतिथि रूहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली के डीन डॉ. मनवीर सिंह रहे। फाउंडेशन की निदेशक डॉ. कृष्णा ने मुख्य अतिथि के साथ दोनों शिक्षकों को सम्मानित किया।
डॉ. त्रिवेंद्र को पिछले 15 वर्षों से महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में असाधारण योगदान और साहित्य सृजन के लिए यह सम्मान मिला है। समारोह में देशभर से आए विद्वानों ने दोनों शिक्षकों को बधाई दी।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


