बदायूं
राजाराम महिला इंटर कॉलेज में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, गणेश व देवी-देवताओं की मनमोहक मूर्तियां बनाईं
केशव गुप्ता
बदायूं। राजाराम महिला इंटर कॉलेज में छात्राओं के बीच मूर्ति बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी अद्भुत कला एवं रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए भगवान श्री गणेश, शिवलिंग, श्री राधा-कृष्ण सहित विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक मूर्तियां तैयार कीं।
प्रधानाचार्य डा. अनीता कुमारी के कुशल निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कक्षा चार की छात्राओं शिखा साहू, पीहू साहू, ऋषि साहू, मिस्टी साहू, सौम्या बेबी, दिव्या भारद्वाज, संध्या तथा कक्षा पांच की छात्राओं शगुफी, निहारिका कश्यप, दीपक्षी, विधि मौर्य और दिया ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।
छात्राओं द्वारा बनाई गई सुंदर मूर्तियों को देखकर शिक्षिकाओं ने उनकी प्रतिभा की सराहना की। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान शिक्षिका अंजुम सहर, सुलेखा, नाजनीन बेगम, माणी पांडे, चित्रा कुमारी, संतोष यादव, रचना सक्सेना सहित विद्यालय की अन्य शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राओं में कला, रचनात्मकता और धार्मिक-सांस्कृतिक भावनाओं को बढ़ावा मिला।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


