8:47 am Sunday , 13 September 2026
BREAKING NEWS

13 सितम्बर को प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में होगी समीक्षा बैठक

*
बदायूं: 12 सितम्बर। नगर मजिस्ट्रेट/प्रभारी अधिकारी वीआईपी ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उत्तर प्रदेश एवं जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ0 अरुण कुमार की अध्यक्षता में 17 सितम्बर से प्रारम्भ होकर 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा बैठक 13 सितम्बर 2026 को शाम 05ः00 बजे कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार बदायूँ में आयोजित की जाएगी।
बैठक से पूर्व समस्त सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा सेवा संकल्प अभियान के सन्दर्भ में अपरान्ह 03ः30 बजे से प्रेजेंटेशन है। जिसमें समस्त अधिकारीगण अपने-अपने विभाग की रिपोर्ट अथवा तैयारी के साथ प्रतिभाग करेंगे।

विज्ञापन एक्सप्रेस