7:49 pm Saturday , 12 September 2026
BREAKING NEWS

चकबा में कटान रोकने को प्रशासन ने तेज किए राहत कार्य, विधायक बब्बू भैया ने किया स्थलीय निरीक्षण

बदायूं

चकबा में कटान रोकने को प्रशासन ने तेज किए राहत कार्य, विधायक बब्बू भैया ने किया स्थलीय निरीक्षण

केशव गुप्ता

म्याऊं/दातागंज। दातागंज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चकबा में बाढ़ एवं गंगा नदी के कटान की स्थिति को देखते हुए प्रशासन और बाढ़ खंड द्वारा राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिए गए हैं। कटान प्रभावित क्षेत्र में बैम्बू किट लगाकर भूमि कटान को रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया ने ग्राम चकबा पहुंचकर चल रहे राहत कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली तथा कटान रोकने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि ग्रामीणों और उनकी कृषि भूमि को अधिक नुकसान से बचाया जा सके।
निरीक्षण के बाद विधायक ने अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भी दौरा किया और ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं एवं मौके की स्थिति जानी। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि बाढ़ और कटान की स्थिति में प्रशासन के साथ मिलकर हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया ने कहा कि दातागंज विधानसभा परिवार के प्रत्येक सदस्य की सुरक्षा और सहायता के लिए वह पूरी प्रतिबद्धता के साथ तत्पर हैं। प्रभावित ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए राहत कार्यों की लगातार निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस